News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें- (1)पीएम मोदी यशोभूमि में सेमीकॉन- इंडिया-2025 का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो है। पीएम ने कहा कि

By Mani 2 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-


(1)पीएम मोदी यशोभूमि में सेमीकॉन- इंडिया-2025 का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो है। पीएम  ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अप्रैल-जून में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था ने सभी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, दुनिया भारत पर भरोसा करती है, भारत में विश्वास करती है


(2)आर्थिक स्वार्थ से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद वृद्धि दर 7.8%; PM मोदी का ट्रंप टैरिफ पर निशाना (टैरिफ का मतलब किसी वस्तु के आयात या निर्यात पर सरकार द्वारा लगाया गया सीमा शुल्क या कर होता है)


(3)'बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गाली, देश की मां-बहन-बेटी का अपमान'; विपक्ष पर बरसे पीएम


(4)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने 105 करोड़ रुपए की राशि को जीविका निधि में ट्रांसफर किया।


(5) सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राष्ट्रपति के संदर्भ में ही की जाएगी संविधान की व्याख्या, व्यक्तिगत मामलों में नहीं


(6) वोटर अधिकार यात्रा से RJD-कांग्रेस और लेफ्ट को क्या मिला, CM फेस घोषित नहीं, राहुल का तेजस्वी को झटका; भीड़ वोट में बदलेगी, तय नहीं


(7) भाजपा का दावा- पवन खेड़ा के पास 2 वोटर आईडी, कांग्रेस नेता बोले- यही सवाल हम EC से कर रहे, ये तो हमारी भाषा बोल रहे


(8)हाईकोर्ट के आदेश के बाद मनोज जरांगे की समर्थकों से अपील, बोले- मुंबईकर को परेशान मत करो


(9)'भले ही मेरी मौत हो जाए, आजाद मैदान से नहीं उठूंगा', नोटिस के बावजूद अड़ गए मनोज जरांगे


(10) नागपुर कोलकाता उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान से टकरा गया पक्षी, करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग


(11)GST कट के इंतज़ार में लड़खड़ा गई गाड़ियों की बिक्री! टाटा-मारुति सब बेहाल,कारों के साथ कुछ दिग्गज टू व्हीलर कंपनियों की ब्रिकी भी लड़खड़ा गई है, वाहनों में आई इस गिरावट का कारण जीएसटी में होने वाले सुधार के ऐलान को माना जा रहा है, जिसका अंदाजा पहले ही लगाया जा चुका है


(12) अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 1000 पहुंचा, 3000 घायल; बचाव अभियान जारी


(13)उपरी स्तर से गिरा शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद


You may also like: ENVIRONMENT ONELINER GK 📚 📚 📚

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.